चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय के अधिष्ठात्र देवता गोल्ज्यू महाराज के किए दर्शन
ऐतिहासिक जीत के बाद cm धामी ने गोल्ज्यू महाराज से समस्त प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की
आज चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय के अधिष्ठात्र देवता गोल्ज्यू महाराज जी के दर्शन किए।
गोल्ज्यू महाराज से मुख्य सेवक के रूप में मुख्यमंत्री ने चम्पावत समेत समस्त प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की।