मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया।
उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।