उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

देहरादून – उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद आज राजभवन पहुँच कर अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सोंप दिया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें राज्य में मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने के अवसर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल महोदय के द्वारा इन्हें नई सरकार के गठन न होने तक कार्य करते रहने के के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की प्रदेश की देवतुल्य जनता ने एक बार फिर भाजपा को दो तिहाई से जायदा बहुमत दिया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज,गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे। हालांकि यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव हारे हैं।

अब उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। अब जल्द बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा. इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। इस कारण मुख्यमंत्री पद को लेक ट्वीट किया गया।